धमतरी

साहू समाज महिला प्रकोष्ठ ने मनाया महिला जागृति एवं स्नेह मिलन समारोह
10-Apr-2023 2:30 PM
साहू समाज महिला प्रकोष्ठ ने मनाया महिला जागृति एवं स्नेह मिलन समारोह

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
नगरी, 10 अप्रैल।
तहसील साहू समाज नगरी महिला प्रकोष्ठ द्वारा 8 अप्रैल को महिला जागृति एवं स्नेह मिलन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पुनीत राम साहू (अध्यक्ष तहसील साहू समाज नगरी) थे। अध्यक्षता महेश्वरी साहू ने किया।

विशिष्ट अतिथि सहदेव साहू, सुलोचना साहू, भुनेश्वर प्रसाद साहू, धनीराम साहू, बृजलाल साहू, अनुराग साहू, कौशल देवी साहू, ललिता साहू (पार्षद), कंवल राम साहू, राजकुमार साहू, रामगोपाल साहू, लक्ष्मण साहू, प्रदीप साहू, बृजलाल सारवां, भरत साहू, पेमन साहू, नेमसिंह साहू, योगेश कुमार साहू, पदुमलाल साहू, जयकिशन साहू, राधेश्याम साहू, दिनेश साहू, समाज सेवक तुलाराम साहू, पिलाराम साहू थे।

कार्यक्रम का संचालन महिला प्रकोष्ठ सचिव कमला साहू एवं सुषमा आडिल ने किया। कार्यक्रम में निशक्त महिलाओं का सम्मान के साथ-साथ प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता, कुर्सी दौड़, रंगोली प्रतियोगिता, कविता लेखन कार्य, व्यंजन प्रतियोगिता, सामूहिक नृत्य, प्रहसन एवं राष्ट्रपति से पुरस्कृत श्री द्वारका प्रसाद साहू जी का सम्मान किया गया।

कार्यक्रम में ललिता साहू दुर्गा साहू, सीता साहू, शैलेन्द्री साहू, चमेली साहू, तुलसी साहू, सुलोचना साहू, लक्ष्मी साहू, भावना साहू, साधना साहू, अलका गजपाल, रमतूला साहू, कीर्ति साहू, सुशीला साहू, साजन बाई साहू, चंद्रिका साहू, राजेश्वरी साहू, खेमिन साहू, योगिनी साहू, उषा साहू आदि उपस्थित थी।
 


अन्य पोस्ट