धमतरी
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
कुरूद, 9 अप्रैल। ग्राम पंचायत गोजी में पांच दिवसीय राम कथा महोत्सव का शुभारंभ भव्य कलश शोभायात्रा निकाल कर किया गया। 8 से 12 अप्रैल तक काकजी महाराज चित्रकूट धाम उत्तर प्रदेश वाले श्रद्धालुओं को रोज़ रामकथा सुनायेगें।
आयोजन के संबंध में सरपंच थानेश्वर तारक ने बताया कि शनिवार को बैगा के द्वारा गांव की सभी देवी देवताओं पूजा अर्चना कर कथा स्थल से कलश यात्रा प्रारंभ हुई। जिसमें गांव की माता, बहनें बड़ी संख्या में शामिल हुई। सर में कलश धारण कर महिलाओं ने पदयात्रा करते हुए गांव का भ्रमण किया। कलश यात्रा को सफल बनाने में जय शीतला सेवा समिति एवं आयोजन समिति के बरातू साहू ,देवलाल पाल, देवप्रकाश, ताम्रध्वज, गिरिराज, पोखराज, तुकाराम साहू, धनसिंह साहू, संतोष साहू, तेजराम साहू, उमेश साहू, वासुदेव, बिसेलाल, इन्द्र नारायण, माखन, मोहन, रामनाथ, छत्रपाल साहू, रामकुमार, गोविंद साहू, हेमलाल साहू, किसनू यादव, ब्रम्हानंद, लक्ष्मण, निर्मल साहू, कुंजलाल, कृष्ण कुमार, विज्ञान साहू, परस, प्रेमलाल, दूलेश, भूषण, युवराज चुनु, श्रीराम, नेतराम, उत्तम, खेमलाल, कन्हैया, दादूराम, मनसा, थानेश्वर, गोविंद, कामता, सुखी, नीलांबर, चैतूराम, नरेंद्र साहू, ओमप्रकाश, लालजी, चंद्रप्रकाश, श्यामदेव आदि का सहयोग रहा।
कलश यात्रा के पश्चात राम लक्ष्मण जानकी हनुमंत लला की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर सरपंच थानेश्वर तारक, पोखराज, बरातू साहू, ठाकुर राम, तुकाराम, अधिवक्ता एलके द्विवेदी, एसपी लांबा, देवप्रकाश आदिल, गोविंद साहू, रामनाथ, धानसिंग, एनआर सार्वा, प्रेम लाल, दुलेंद्र साहू आदि ने राम कथा का शुभारंभ कराया।


