धमतरी
डरा-धमका कर नाबालिग से रेप, आरोपी बंदी
09-Apr-2023 3:14 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
धमतरी, 9 अप्रैल। नाबालिग बालिका को डरा-धमका कर रेप करने वाले आरोपी को कुरूद पुलिस ने गिरफ्तार किया है। न्यायालय में पेश करने के बाद उसे जेल भेज दिया गया।
पुलिस ने बताया कि कुरूद थाना अंतर्गत एक गांव की नाबालिग बालिका को आरोपी अजय यादव (26) कातलबोड़ ने बहला-फुसलाकर बीते 12 मई 2020 को उसके घर आकर रेप किया। इसके बाद डरा-धमका कर कई बार उसने शारीरिक संबंध बनाया।
बालिका ने इसकी जानकारी परिजनों को दी, जिसके बाद सीधे कुरूद थाना पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई। जिस पर आरोपी अजय यादव के खिलाफ धारा 376-2,450, 506 एवं पॉक्सो एक्ट की धारा 06 के तहत जुर्म दर्ज किया।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


