धमतरी

तबियत बिगडऩे से गर्भवती की मौत
08-Apr-2023 3:09 PM
तबियत बिगडऩे से गर्भवती की मौत

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

धमतरी,  8 अप्रैल। अस्पताल में इलाज कराने के लिए आई एक गर्भवती की मौत हो गई। अस्पताल की सूचना पर पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। जांच के बाद ही मौत के कारण का पता चलेगा।

अस्पताल चौकी पुलिस के अनुसार भखारा थाना के ग्राम चरोटा निवासी ओमप्रकाश साहू की पत्नी रोहिणी साहू (27) की तबियत अचानक बिगडऩे पर मसीही अस्पताल लाया गया था। इसके थोड़ी ही देर बाद उसकी मौत हो गई।

 पति ओमप्रकाश ने बताया कि गुरुवार को अचानक रक्तस्त्राव होने पर भखारा अस्पताल में भर्ती कराया गया था। शुक्रवार को सुबह जिला अस्पताल लाया गया, जहां से उसे मसीही अस्पताल भेज दिया गया। यहां उसकी पत्नी की मौत हो गई।

बताया गया है कि ओमप्रकाश को उसकी पत्नी की गर्भवती होने की जानकारी नहीं थी। वह बीच-बीच में रक्तस्त्राव होने की शिकायत जरूर करती थी। मसीही अस्पताल के डॉक्टर ने अपनी रिपोर्ट में 6 माह की गर्भवती बताया है। संभावना है कि अधिक रक्तस्त्राव होने पर शॉक की वजह से मौत हुई।


अन्य पोस्ट