धमतरी

पति की मौत के बाद डरा-धमका कर करता था रेप, जेठ बंदी
08-Apr-2023 1:40 PM
पति की मौत के बाद डरा-धमका कर करता था रेप, जेठ बंदी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

 धमतरी,  8 अप्रैल। अपने छोटे भाई की विधवा पत्नी से रेप करने वाले जेठ को पुलिस ने न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया।

करेली बड़ी चौकी क्षेत्र के एक गांव में बच्चों को जान से मारने की धमकी देकर आरोपी ने सालभर से अपने छोटे भाई की विधवा पत्नी का शारीरिक शोषण करता रहा। आरोपी की लगातार धमकी और शारीरिक शोषण से परेशान बहू ने जेठ के खिलाफ चौकी करेली बड़ी में 5 अप्रैल को रिपोर्ट दर्ज कराई।  मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने आरोपी को तत्काल गिरफ्तार कर लिया।

चौकी प्रभारी चंद्रकांत साहू ने बताया कि आरोपी जेठ बच्चों को जान से मारने की बार बार धमकी देता था। इससे महिला बहुत डर गई थी। इसी का फायदा उठाकर सालभर से उसका शारीरिक शोषण करता रहा। पीडि़त महिला जेठ की हरकत से बहुत परेशान थी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ 376, 506 के तहत अपराध कायम कर उसे गिरफ्तार कर लिया।


अन्य पोस्ट