धमतरी
हाईवे पर कारों में टक्कर, 2 मौतें, 5 से ज्यादा घायल
08-Apr-2023 1:39 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
धमतरी, 8 अप्रैल। धमतरी-कांकेर नेशनल हाईवे पर बालोद जिले में आने वाले पुरूर थाने के जगतरा मंदिर के पास शुक्रवार की शाम को कार हादसे में 2 लोगों की मौत हो गई, वहीं 5 से ज्यादा लोग घायल हो गए।
दो कार में आमने-सामने टक्कर हुई है। घटना इतनी जबरदस्त थी कि मौके पर ही 2 लोगों की मौत हो गई, वहीं दोनों कार में सवार 5 से ज्यादा घायलों को धमतरी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
गुरूर पुलिस के मुताबिक मृतक और घायलों का नाम अभी सामने नहीं आ पाए हैं। क्योंकि संजीवनी 108 से घायलों और मृतकों को धमतरी अस्पताल ले जाया जा चुका था। इसलिए आगे की छानबीन धमतरी पुलिस और पुरूर पुलिस संयुक्त रूप से कर रही है। देर शाम की घटना होने के कारण पुलिस भी ज्यादा पूछताछ नहीं कर पाई है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे



