धमतरी

भाजपा नेत्री प्रेमलता एक दिवसीय मानस सम्मेलन में हुई शामिल
07-Apr-2023 3:14 PM
भाजपा नेत्री प्रेमलता एक दिवसीय मानस सम्मेलन में हुई शामिल

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
नगरी, 7 अप्रैल।
ग्राम मेचका में श्री हनुमान जन्मोत्सव चैत्र पूर्णिमा पर श्री हनुमानजी का मंदिर स्थापना कार्यक्रम व एक दिवसीय मानस सम्मेलन में भाजपा जिला मंत्री व पूर्व जिला पंचायत सदस्य प्रेमलता नागवंशी शामिल हुईं। उन्होंने ग्रामवासियों व वरिष्ठों के साथ श्री हनुमान जी का पूजन किया तथा वहाँ चल रहे मानस गान को सुना। इस अवसर पर उनके साथ महिला मोर्चा मंडल नगरी अध्यक्ष सुलोचना साहू, मंडल कोषाध्यक्ष महेश साहू, कैलाश साहू, भरत माँझी, जीवन नाग, लव साहू, सितन साहू व ग्रामवासी भारी संख्या में उपस्थित रहे।
 


अन्य पोस्ट