धमतरी

जिले के शैक्षणिक संस्थाओं के संचालन समय में किया गया परिवर्तन
07-Apr-2023 3:00 PM
जिले के शैक्षणिक संस्थाओं  के संचालन समय में  किया गया परिवर्तन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

धमतरी, 7 अप्रैल। जिले के सभी शासकीय, अर्द्धशासकीय, अशासकीय शैक्षणिक संस्थाओं के संचालन समय में परिवर्तन किया गया है।

 जिला शिक्षा अधिकारी ब्रजेश बाजपेई ने बताया कि एक पाली में संचालित सभी प्राथमिक, पूर्व माध्यमिक, हाई-हायर सेकेंडरी स्कूल सोमवार से शनिवार तक सुबह 7.30 से 11.30 बजे तक संचालित होंगी। ऐसी शालाएं जहां कक्षाएं दो पालियों में संचालित होती हैं, वहां प्राथमिक एवं पूर्व माध्यमिक शालाएं सुबह 7.30 से 11.30 बजे तक और हाई एवं हायर सेकेंडरी शालाएं सुबह 11.30 से शाम 4.30 बजे तक संचालित होंगी। कार्यालय का समय यथावत् रहेगा।


अन्य पोस्ट