धमतरी

शादी के 5 दिन बाद विवाहिता की मौत
07-Apr-2023 1:18 PM
शादी के 5 दिन बाद विवाहिता की मौत

सालभर पहले आगजनी में झुलसी थी
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
धमतरी, 7 अप्रैल।
हटकेशर निवासी एक नवविवाहिता की बुधवार को मौत हो गई। न्यायिक मजिस्ट्रेट की उपस्थिति में पीएम कराया गया। पीएम रिपोर्ट मिलने के बाद पुलिस आगे की जांच करेगी। वहीं मृतका के मायके वालों ने बताया कि वह सालभर पहले आगजनी में झुलसी थी।
जानकारी के मुताबिक धर्मेश साहू की शादी  रामनवमीं मुहूर्त में हुई थी। बस्तर के कोंडागांव से दुल्हन रेखा साहू को ब्याह कर लाया था। शादी के बाद दुल्हन की हाथों की मेंहदी भी नहीं मिटी थी कि ससुराल में उसकी अचानक तबीयत खराब हो गई। मुख्यमंत्री चलित चिकित्सा अस्पताल में जांच उपचार भी किया, फिर भी राहत नहीं मिली। बुधवार को उसकी तबीयत बिगडऩे पर परिजनों ने शहर के निजी अस्पताल लाया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। 

चूंकि नवविवाहिता की मौत का मामला है, इसलिए न्यायिक मजिस्ट्रेट नायब तहसीलदार की उपस्थिति में उसका पोस्टमार्टम हुआ। पीएम रिपोर्ट कोतवाली थाना में आने के बाद मामले की जांच की जाएगी। 

 


अन्य पोस्ट