धमतरी
कुरुद, 6 अप्रैल। चित्रकूट धाम स्थित कामदगिरि पीठाधीश्वर जगतगुरु रामस्वरूप आचार्य कुरूद के प्राचीन श्रीराम मंदिर पहुंच प्रभु श्री रामचंद्र व माता सीता के दर्शन कर पूजा अर्चना व आरती की।
ज्ञात हो कि कामदगिरि पीठाधीश्वर जगतगुरु रामस्वरूप आचार्य इन दिनों ग्राम पंचायत बगौद में भक्तों को रामकथा सुनाने पहुंचे हैं। इसी बीच उनके मन में कुरूद के रामलला के दर्शन की इच्छा जागी। बुधवार को वें जब मंदिर में पधारे तो धर्म प्रेमियों ने जगतगुरु का पुष्प वर्षा से आत्मिक स्वागत किया। राम मंदिर के महंत अखिलेश वैष्णव, शिव प्रताप ठाकुर, नीलम चंद्राकर, भानु चंद्राकर, तारिणी चंद्राकर, ज्योति चंद्राकर, सुरेश महावर, रघुनंदन साहू, मालकराम साहू, अजय केला, रमेश पांडे, गणेश साहू, सोहन आमदे, चिरायु सिन्हा, चुनमुन ठाकुर, सौरभ महावर, मनोज केला, चंदन शर्मा, कार्तिक साहू, देवा, विजय साहू आदि उपस्थित जनों को जगतगुरु ने धर्म संस्कृति व वैदिक शिक्षा के संदर्भ में चर्चा करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ पहले ही इस मामले में काफी समृद्ध है।।


