धमतरी
नगरी, 6 अप्रैल। युवा कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष एवं सर्व आदिवासी समाज युवा प्रभाग के जिला अध्यक्ष प्रमोद कुंजाम का जन्मदिन प्रमोद फैंस क्लब नगरी के साथियों द्वारा शासकीय अस्पताल नगरी में मरीजों के बीच पहुंच कर उनका हाल जाना और उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना के साथ उनमें फल वितरण प्रमोद कुंजाम के द्वारा कराया गया तथा मरीजों को मिल रही सरकारी योजनाओं के लाभ के बारे में जानकारियां ली गई।
प्रमोद कुंजाम ने जन्मदिन के अवसर पर युवाओं के इस अशेष प्रेम और अपनत्व के लिए सभी साथियों का आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में सबको इसी तरह कांग्रेस पार्टी के लिए साथ आ कर काम करने और पार्टी का हाथ मजबूत करने का आह्वान किया।
इस मौके पर कांग्रेस के वरिष्ठ युवा नेता मनोज गुप्ता, प्रदेश सचिव युवा कांग्रेस नदीम अली, भरत लहरे, ईशु अली, सत्यम भट्ट, गीतेश साव, मनीष नेताम, शेख राजा, गिरिवर ध्रुव, रजा मेमन,मुकेश लहरे, सिद्दिक खान, मोहन साहू, सुरेश, यमन सिन्हा, योगेश सिन्हा, नारद मंडावी एवं बड़ी संख्या में युवा साथी मौजूद रहे।


