धमतरी

महावीर जयंती पर समाज के युवाओं का सम्मान
06-Apr-2023 2:44 PM
महावीर जयंती पर समाज के युवाओं का सम्मान

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

नगरी, 5 अप्रैल। भगवान महावीर स्वामी जन्म कल्याण महोत्सव के अवसर पर महावीर प्रसादी भंडारा का आयोजन कॉपरेटिव बैंक के पास नगरी के युवाओं द्वारा रखा गया था।

हजारों लोगों ने महावीर प्रसादी ग्रहण किया वहीं महावीर स्वामीजी की जयकारा के नारे गूंजते रहे भंडारे में क्षेत्र के विधायक डॉ. लक्ष्मी ध्रुव, पूर्व विधायक श्रवण मरकाम पहुंचे। जिसका स्वागत सम्मान भंडारा समिति के सदस्यों ने शाल और श्रीफल भेंट कर किया।

 वहीं विधायक डॉ. लक्ष्मी ध्रुव, पूर्व विधायक श्रवण मरकाम ने भी प्रसाद ग्रहण किया। साथ नगरी ब्लाक के हर कार्यों में सहयोग देने वाले पत्रकार अशोक संचेती, एल्बम कलाकार एवं सिंगर आदित्य जैन छाजेड़, अंशुल जैन का सम्मान भी शाल और श्रीफल से भंडारा समिति के सदस्यों ने स्वागत सम्मान किया साथी आए प्रसाद ग्रहण करने लोगों से मांस मदिरा गुटखा से दूर रहने का निवेदन किया जा रहा था।

 इस भंडारा में सहयोगी थे मोहन नाहटा विक्की छाजेड़ राजेश नाहटा सनी छाजेड़ रुपेश छाजेड़ चैनसुख बोहरा गगन नाहटा भावेश पारख सचिन भंसाली प्रदीप छाजेड़ सतीश भंसाली भंडारे मे सहयोग करने वाले देवीचंद ढेलडिय़ा, मनु यादव, अंशुल छाजेड़, हरीश यादव, गगन जैन, मनोज ढेलवानी सहित अन्य समाज सेवा मौजूद रहे।


अन्य पोस्ट