धमतरी

नगारची समाज की प्रदेश कार्यकारिणी गठित
19-Mar-2023 3:49 PM
नगारची समाज की प्रदेश कार्यकारिणी गठित

कुरुद, 19 मार्च। आदिवासी नगारची समाज का प्रदेश स्तरीय सम्मेलन हुआ जिसमें समाजिक प्रकरणों एवं आय-व्यय का ब्यौरा पेश किया गया। साथ ही नव मनोनीत पदाधिकारियों को शपथ दिलाया गया।

शनिवार को आदिवासी समाज भवन कुरूद में आयोजित सम्मेलन में प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए क्षेत्रनायको की उपस्थिति में प्रदेश स्तर के युवा प्रभाग,महिला प्रभाग एवं अनुशासन समिति कार्यकारिणी का गठन किया गया।  जिसमें प्रदेशाध्यक्ष देवनाथ, उपाध्यक्ष लक्ष्मीबाई बघेल, सचिव लक्ष्मी नगारची, युवा प्रभाग अध्यक्ष ललित नगारची, अनुशासन समिति अध्यक्ष प्रदुमन नगारची सहित सभी  कार्यकारिणी सदस्यों ने शपथ ग्रहण करते हुए समाज के हर सुख दु:ख में पूरी निष्ठा के साथ एक दूसरे का सहयोग करने की प्रतिज्ञा ली। इस अवसर पर पूर्व अध्यक्ष रूपेंद्र नगारची, मदन नगारची, बसंत,कमलेश, दिनेश, ओमप्रकाश ,माखन  नरसिंग, राजेश नगारची  सहित समाज के लोग उपस्थित थे।
 


अन्य पोस्ट