धमतरी
जेसीबी ने तोड़ दी विपणन सहकारी समिति की बाउंड्रीवॉल
18-Mar-2023 2:42 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
मगरलोड, 18 मार्च। मगरलोड विपणन सहकारी समिति की बाउंड्री वॉल अज्ञात जेसीबी ने तोड़ दी। पांच दिन बीतने के बाद भी अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है।
बताया जाता है कि रविवार को अज्ञात जेसीबी द्वारा करीब 3 फीट चौड़ी और 150 मीटर लंबी दीवार को अवैध रूप से जमींदोज कर दिया गया, जिस पर शुक्रवार तक किसी भी प्रकार की कोई कार्रवाई नहीं की गई है।
इस संबंध में अधिकारी बताते हैं कि कुछ लोगों ने उक्त दीवार को पुन: बनाने के लिए राजी हो गए हैं और उनकी शर्त मात्र यह है कि दोषियों पर कार्रवाई के लिए किसी भी प्रकार की पुलिस में कोई प्रकरण दर्ज ना किया जाए।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


