धमतरी
विधायक ने किया शहीद नकुल ध्रुव की मूर्ति का अनावरण
11-Mar-2023 5:31 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
कुरुद, 11 मार्च। देश की हिफाजत के लिए अपनी जान कुर्बान कर देने वाले अमर शहीद नकुल ध्रुव की जयंती पर उनके पैतृक गाँव भैसमुडी में विधायक अजय चन्द्राकर ने उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए उनके योगदान को याद किया।
कुरुद जनपद अंतर्गत ग्राम पंचायत भैसमुड़ी में पहले से लगी शहीद की मूर्ति एवं चबूतरे का कुरूद विधायक अजय चन्द्राकर के द्वारा नव निर्माण कराया गया, इसका शनिवार को अनावरण किया गया, इसके अलावा यहां विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण विधायक एवं अन्य अतिथियों के द्वारा विधिवत पूजा-अर्चना कर किया गया।
इस मौके पर भाजपा सिर्री मंडल प्रभारी भानु चन्द्राकर, संरपच त्रिलोक साहू, मंडल संयोजक गौकरण साहू, मंडल अध्यक्ष पुस्पेन्द्र साहू, ओमप्रकाश यादव, दुर्योधन निषाद, केदार साहु, दुर्गा साहू एवं वरिष्ठ नागरिक उपस्थित थे।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


