धमतरी
कुरुद में नि:शुल्क बांटे एक लाख रूद्रा़क्ष
06-Mar-2023 3:01 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
कुरुद, 6 मार्च। बोल बम सेवा समिति द्वारा सप्ताहिक रुद्राक्ष वितरण कार्यक्रम का आयोजन कर भक्तों को नि:शुल्क रूद्राक्ष वितरण किया गया।
कुरूद चण्डी मंदिर परिसर मे स्थित जलश्वेर महादेव मंदिर मे विधिवत पूजा अर्चना कर 26 फऱवरी से 5 मार्च तक रोज़ हजारों लोगों को अभिमंत्रित रुद्राक्ष का वितरण किया गया।
बोल बम सेवा समिति प्रधान भानु चंद्राकर ने बताया कि एक सप्ताह तक चले इस रूद्राक्ष महोत्सव में श्रद्धालुओं एवं शिव भक्तों को 1,01,000 नि:शुल्क रूद्राक्ष वितरण किया गया। महोत्सव का समापन 5 मार्च को पुजारियों, संस्था पदाधिकारियों-सदस्यों की मौजूदगी में संपन्न हुआ ।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


