धमतरी

जनपद उपाध्यक्ष ने किया अमृत सरोवर का भूमिपूजन
02-Mar-2023 3:35 PM
जनपद उपाध्यक्ष ने किया अमृत सरोवर का भूमिपूजन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
कुरुद, 2 मार्च। 
ग्राम पंचायत भैसमुण्डी में अमृत सरोवर योजना के तहत तालाब निर्माण कार्य के लिए शासन से 13.50 लाख रुपए की स्वीकृत मिली है। उक्त कार्य का शुभारंभ जनपद उपाध्यक्ष जानसिंग यादव ने किया। 

इस मौके पर जनपद उपाध्यक्ष श्री यादव ने बताया कि  प्रत्येक गांव के एक तालाब को अमृत सरोवर के रूप में विकसित करने की योजना है। धीरे धीरे सभी गांवों में इस योजना के तहत तालाबों का सौंदर्यीकरण किया जायेगा।  

इस अवसर पर उपसरपंच दुर्योधन निषाद,पंच मोहन लाल साहू, ज्ञानेश्वर साहू, मोहित चन्द्राकर, रामसिंग यादव, पुरूषोत्तम ध्रुव, राकेश यादव, संतोष चन्द्राकर, राजेश साहू, रोहित ध्रुव, प्रकाश साहू, मानसिंग साहू, रोजगार सहायक जानू राम साहू आदि  उपस्थित थे।

 


अन्य पोस्ट