धमतरी
सनसिटी में 5 कुंडीय गायत्री यज्ञ
01-Mar-2023 4:10 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
कुरुद, 1 मार्च। गायत्री परिवार महिला मंडल द्वारा कुरूद के एक दिवसीय 5 कुंडीय यज्ञ का आयोजन किया गया। जिसमें गर्भ संस्कार, दीक्षा संस्कार, जन्मदिन संस्कार, विवाह दिवस, विद्या आरंभ संस्कार आदि कराया गया। इस मौके पर शान्तिकुंज से आए लोगों द्वारा नारी जागरण पर व्याख्यान दिया गया। संध्या काल में दीप-यज्ञ किया गया। कार्यक्रम में साधना देवांगन, सोहद्रा तारक, ओमकुमारी कंवर, कविता डड़सेना, ममता चंद्राकर, श्वेता चंद्राकर, भारती चंद्राकर, भुमिका सिन्हा आदि शामिल थीं।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


