धमतरी
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
कुरुद, 27 फरवरी। छत्तीसगढ़ स्तरीय मुस्लिम तेली प्रीमियम लीग क्रिकेट प्रतियोगिता में धमतरी की टीम ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए फाइनल मुकाबले में दुर्ग की टीम को 6 विकेट से हराया।
रविवार को खेल मैदान धमतरी में इस प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला खेला गया, जिसमें दुर्ग ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 78 रन बनाए। जवाब में धमतरी की टीम ने 4 विकेट के नुकसान पर 79 रन बनाकर मैच 6 विकेट से जीतकर कप अपने नाम कर लिया।
फाइनल मैच के मैन ऑफ द मैच अहमद रज़ा, अमन खोखर व मैन ऑफ दी सीरीज सद्दाम तिगाला रहे। इस प्रतियोगिता में धमतरी समेत आरंग, कामठी, दुर्ग, राजिम, भिलाई, गुंडरदेही, झलप की टीमों ने हिस्सा लिया।
धमतरी की विजेता टीम को 21 हजार रुपए नकद व टीपीएल कप प्रदान किया गया। इसी तरह उपविजेता दुर्ग की टीम को 15 हजार रुपए और कप दिया गया।
इस मौके पर युवाओं का हौसला अफजाई करते हुए समाज के वरिष्ठ अब्दुल रज्जाक रिजवी ने कहा कि बिरादरी के युवाओं ने क्रिकेट स्पर्धा का बेहतरीन आयोजन किया। इससे समाज के युवाओं को अपने खेल प्रतिभा दिखाने का मौका मिला, ऐसे आयोजनों से समाज में आपसी एकता व भाईचारा मजबूत होती है।
अंजुमन इस्लामिया कमेटी अध्यक्ष हाजी नसीम अहमद ने कहा कि कोई भी काम ईमानदारी एवं समर्पण भाव से किया जाए तो सफलता जरूर मिलती है।
भाजपा नेता रामू रोहरा, डीपेन्द्र साहू ने सफल आयोजन के लिए धमतरी मुस्लिम तेली बिरादरी की प्रशंसा करते हुए कहा कि खेल से समाज की प्रतिभाओं को आगे आने का मौका मिलता है। उन्होंने अन्य समाज के लोगों के साथ भी मिलकर प्रतियोगिता आयोजित करने की सलाह दी।
कार्यक्रम में पूर्व सदर अशफाक अली हाशमी, दिलावर रोकडिय़ा, यूसुफ़ गोड़, सलीम रोकडिय़ा, गोलू रोकडिय़ा, इरफान वीरानी, हाजी सलाम खत्री, सैय्यद नवाब अली, अवैश हाशमी, तनवीर उस्मान, हाजी अख्तर गोड, मैनुद्दीन खिलची, इमरान मेमन, रसूल ख़ान, हाजी अजमल, सलीम तिगाला, सिकंदर गोड़, अब्दुल रशीद खत्री, अनवर सोलंकी, इसराइल खिलचीं, इशाक खत्री, हसनैन तंवर,वसीम खिलची, हारुन गौड़, इक़बाल खोखर, याकूब खिलची, इरफान गोड़, आसिफ़ भाटी, जुनैद गोड़ आदि उपस्थित रहे।


