धमतरी
भाजपाईयों ने सुनी मोदी की मन की बात
27-Feb-2023 3:09 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
नगरी, 27 फरवरी। भाजपा मंडल नगरी के अंतर्गत शक्ति केंद्र नगरी (अ) के बूथ क्रमांक 141में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात 98 वें एपिसोड वार्ड क्रमांक 12 में पार्षद अश्वनी निषाद के निवास पर सुनी गई।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार के कार्यक्रम में ई संजीवनी एप,पश्चिम बंगाल के त्रिवेणी कुंभ एवं स्वच्छ भारत मिशन में विभिन्न संभावनाओं के बारे में बताया होली पर्व पर वोकल फार लोकल का ध्यान रखने की बात कही। इस कार्यक्रम में भाजपा के जिला के मंत्री राजेंद्र गोलछा, भाजपा मंडल के मंत्री बलजीत छाबड़ा,वार्ड क्र. 12 के पार्षद अश्वनी निषाद,भोंदू राम निषाद, उत्तम निषाद,दिनेश निषाद,गिरजा बाई निषाद, अंबिका मरकाम, जगबाई ध्रुव, रंभाबाई निषाद, सुमनलता निषाद, द्रोपति निषाद सहित बूथ के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


