धमतरी

भाजपा को पुन: सत्ता में लाने एकजुट होकर काम करें-विकल
27-Feb-2023 2:28 PM
भाजपा को पुन: सत्ता में लाने एकजुट होकर काम करें-विकल

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
नगरी, 27 फरवरी।
शनिवार को भारतीय जनता पार्टी मंडल कुकरेल के शक्ति केन्द्र करैहा का बैठक हुआ जिसमें बूथ सशक्तिकरण अभियान चलाने पर चर्चा किया गया बैठक उपरान्त मंडल प्रभारी विकल गुप्ता व मंडल अध्यक्ष वामन साहू ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि आने वाले विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को पुन: सत्ता में लाने के लिए एकजुट होकर काम करने के लिए आव्हान किया ताकि हम अपने अधिकार का प्रधानमंत्री आवास बनवा सकें और बेरोजगार युवाओं को बेरोजगारी भत्ता मिल सके तथा वृद्धजनों के पेंशन की राशि में बढ़ोतरी हो सके। गाँव का रूका हुआ विकास हो सके।

उपस्थित ग्रामीणों के द्वारा अपने गाँव के तालाब में पानी की कमी से अवगत कराया गया इस पर उपस्थित जिला पंचायत सदस्य अनीता ध्रुव के द्वारा अपने निधि से उक्त सुखा तालाब में बोर खनन करने की बात कही गई। बैठक को भाजपा जिला मंत्री प्रेमलता नागवंशी एवं शक्ति केन्द्र प्रभारी महेश गोटा ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन मंडल महामंत्री अजय यादव एवं आभार व्यक्त संजय शांडिल्य मंडल महामंत्री ने किया।

इस अवसर पर बूथ अध्यक्ष आनन्द राम मरकाम, चिन्ता राम मंड़ावी, बूथ सचिव दीपक कौशिक, भाजपा कार्यकर्ता महेश कावड़े, तामेश्वर मरकाम, रामप्रसाद, अर्जुन मरकाम, छन्नु राम साहू, बैसाखु राम मंडावी, जंगल राम मरकाम, छबीलाल सलाम, नरेश नेताम, बाबूलाल मंडावी, रामचरण मंडावी, सुखराम मंडावी, गोकुल यादव, डिगेश कुमार, दुर्गेश कुमार, ओमप्रकाश, हेमलाल, संदीप मरकाम, सगराम मंडावी, राधा बाई मरकाम, रतना बाई सलाम, मंजुलता, पुष्पा बाई, परमेश्वरी बाई, चित्रांश नागवंशी, लतखोरिन बाई, चैती बाई, रमली बाई, विद्या बाई, खेदी बाई मरकाम सहित काफी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहें।
 


अन्य पोस्ट