धमतरी
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
कुरुद, 26 फरवरी। कुरुद विधानसभा क्षेत्र के सैकड़ों बुजुर्ग लोगों को शाल-श्रीफल भेंटकर सम्मानित करते हुए विधायक अजय चन्द्राकर ने कहा कि आप वरिष्ठ जनों के मार्गदर्शन में भाजपा को अभी बहुत काम करना है, अंत्योदय के सपने को साकार कर काशी विश्वनाथ एवं कृष्ण जन्म भूमि के लक्ष्य को हासिल करना है।
शनिवार को भाजपा कार्यालय में आयोजित बुजुर्ग सम्मान समारोह में विभिन्न गांवों से आए सैकड़ों महिला एवं पुरुष वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को शाल, श्रीफल भेंटकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर कुरुद विधायक अजय चंद्राकर ने बताया कि भाजपा आज विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है। यह सब आप जैसे अनुभवी कार्यकर्ताओं के बदौलत ही संभव हुआ है । उन्होंने आगे कहा कि अभी भाजपा को बहुत आगे जाना है। दीनदयाल उपाध्याय के अंत्योदय के सपने को पूरा करना एवं काशी विश्वनाथ और कृष्ण जन्म भूमि के काम को पूरा करना है। यह सब वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के मार्गदर्शन और आशीर्वाद से संभव होगा।
भाजपा नेता निरंजन सिन्हा, ज्योति चंद्राकर, भीमदेव साहू ने भी अपने विचार व्यक्त किया।
इस अवसर पर कमलेश ठोकने, भानू चंद्राकर, लखनलाल साहू, झागेश्वर ध्रुव, रविकांत चंद्राकर, गौकरण साहू, मालकराम साहू, कुलेश्वर चंद्राकर, आनंद यदु, पुष्पेंद्र साहू, वीरेंद्र, रामस्वरूप, कृष्णकांत, श्याम साहू, हेमलता देवांगन, गीतेश्वरी साहू, रश्मि, जागृति, टिकेश साहू, भूपेंद्र चंद्राकर, आदर्श चंद्राकर, भूपेंद्र सिन्हा, कमलेश चंद्राकर आदि उपस्थित थे।


