धमतरी

देवपुर जनसमस्या निवारण शिविर में 50 आवेदनों का निबटारा
25-Feb-2023 2:27 PM
देवपुर जनसमस्या निवारण शिविर में 50 आवेदनों का निबटारा

11 जरूरतमंदों को सहायक उपकरण वितरित 
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
धमतरी, 25 फरवरी।
जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन धमतरी के देवपुर में किया गया, जहां कुल 119 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें 118 मांग और 01 शिकायत शामिल हैं। इनमें से 50 का मौके पर निबटारा किया गया। शिविर लगाकर ग्रामीणों से आवेदन प्राप्त किए गए तथा उनका निराकरण किया गया। समाज कल्याण विभाग द्वारा 11 लोगों को सहायक उपकरण वितरित किए गए।

शिविर में मौके पर ही प्राप्त आवेदनों का निराकरण किया गया। सर्वाधिक 64 आवेदन पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग को प्राप्त हुए, जिनमें से 33 का मौके पर निराकरण किया गया। विद्युत विभाग को 19, समाज कल्याण को 12, राजस्व विभाग को 07 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें अधिकांश का निबटारा किया गया। समाज कल्याण विभाग की ओर से हितग्राही दिलीप साहू को व्हील चेयर नि:शुल्क प्रदान की गई। 10 बुजुर्गों को मुख्य अतिथि कविता बाबर और अन्य मंचस्थ अतिथियों के द्वारा छड़ी वितरित की गई, इसमें जीवराखन निषाद, मैकूराम, सुखराम साहू, रमौतिन बाई, जानकी साहू, रामस्वरूप, खम्हनसिंह कंवर, रामकुमार कंवर, राम साहू और रामू ध्रुव सम्मिलित हैं।

 शिविर में स्वास्थ्य विभाग द्वारा 82 ग्रामीणों का स्वास्थ्य परीक्षण कर निशुल्क दवा वितरित की गई और 16 ग्रामीणों की शुगर और 35 का ब्लड प्रेशर चेक किया गया। आयुर्वेद विभाग के स्टॉल में 55 मरीजों का स्वास्थ्य जांच कर उन्हें आयुर्वेदिक औषधियां नि:शुल्क वितरित की गई। 

शिविर में अपर कलेक्टर चंद्रकांत कौशिक एसडीएम धमतरी विभोर अग्रवाल, सरपंच सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी व ग्रामीण मौजूद थे।  

 


अन्य पोस्ट