धमतरी
श्री अगस्त्य ऋषि आश्रम पहुंची भाजपा नेत्री
24-Feb-2023 6:17 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
नगरी, 24 फरवरी। श्री अगस्त्य ऋषि आश्रम मुकुंदपुर (हरदीभाठा) में आयोजित त्रिदिवसीय महायज्ञ में वरिष्ठ भाजपा नेत्री एवं पूर्व जिला पंचायत सदस्य प्रेमलता नागवंशी पहुंची। श्रीमती नागवंशी ने पूजा अर्चना कर श्री अगस्त्य ऋषि बाबा का आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर सोशल मीडिया प्रभारी चेलेश्वरी साहू, पार्षद विनीता कोठारी, भाजपा युवा मोर्चा के निखिल साहू, सुनील निर्मलकर सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


