धमतरी

श्री रुद्र महायज्ञ व श्रीराम कथा में सांसद मंडावी हुए शामिल
24-Feb-2023 3:29 PM
श्री रुद्र महायज्ञ व श्रीराम कथा में सांसद मंडावी हुए शामिल

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
नगरी, 24 फरवरी।
श्री भीमा कोटेश्वर महादेव परिसर में आयोजित श्री रुद्र महायज्ञ व श्रीराम कथा कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में कांकेर लोकसभा क्षेत्र के सांसद मोहन मंडावी शामिल हुए।
सांसद मंडावी ने कोटेश्वर धाम पहुंचकर स्वयंभू श्री भीमा कोटेश्वर महादेव की पूजा अर्चना कर प्रदेश वासियों की खुशहाली एवं समृद्धि की कामना की। इसके पश्चात परिसर में आयोजित श्री रुद्र महायज्ञ व श्रीराम कथा में शामिल हुए।
श्री राम कथा का श्रावण करने के पश्चात श्री मंडावी ने कहा कि प्रभु श्री राम हमारे आदर्श है। उनके आदर्शों और विचारों को हमें अपने जीवन में आत्मसात करना चाहिए।
पूर्व विधायक सिहावा श्रवण मरकाम ने कहा कि श्री राम हमारे कण-कण में हैं उनके चरित्र को हम लोगों को अपने जीवन में अमल करने की जरूरत है तभी हमारा जीवन सार्थक हो सकता है।
 


अन्य पोस्ट