धमतरी
394वीं जयंती पर निकाली बाइक रैली व शोभायात्रा
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
धमतरी, 24 फरवरी। युगपुरुष छत्रपति शिवाजी महाराज की 394वीं जयंती का आयोजन मराठा समाज के तत्वावधान में आयोजित किया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डॉ. संजय वानखेड़े, कविता योगेश बाबर प्रांतीय अध्यक्ष मराठा महिला प्रकोष्ठ एवं जिला पंचायत वन समिति सभापति, मुख्य वक्ता डॉ. रविंद्र हरिदास नागपुर थे।
कार्यक्रम की अध्यक्षता रविंद्र मानें अध्यक्ष मराठा समाज धमतरी ने किया। जयंती का शुभारंभ सुबह मां तुलजा भवानी मंदिर में अभिषेक एवं शिवा जन्मोत्सव उसके पश्चात समाज के युवा जनों द्वारा बाइक रैली एवं दोपहर शोभायात्रा निकाली। शिवाजी चौक में स्थित शिवाजी महाराज की प्रतिमा में माल्यार्पण व दीप प्रज्वलन व आरती कर जयंती मनाई। मराठा मंगल भवन में मंचीय कार्यक्रम हुआ।
मराठा समाज अध्यक्ष रविन्द्र माने द्वारा मराठा समाज की कार्यों एवं क्रियाकलापों का पठन किया। कार्यक्रम में शहीद सैनिकों के परिवार जनों का सम्मान हुआ। अतिथि उद्बोधन में समारोह भूषण कविता बाबर ने सभा को संबोधित करते हुए शिवाजी महाराज की जीवन पर प्रकाश डाला।
बताया कि उनके शौर्य साहस एवं वीरता का बखान किया। समाज में एकजुटता और समाज को विकास के रास्ते पर कैसे ले जाएं इसके बारे में विस्तार से वर्णन किया। उन्होंने कहा कि सनातन धर्म की रक्षा एवं हिंदवी स्वराज्य की स्थापना शिवाजी महाराज के बिना संभव नहीं थी। उन्होंने जीवन पर्यंत हिंदू धर्म की रक्षा के लिए मुगलों से लोहा लेकर कार्य किया, जिसका परिणाम आज यह है कि हम इस स्वतंत्र भारत में हिंदू राष्ट्र की कल्पना के साथ अपना जीवन सफलता से यापन कर रहे हैं। सभा को अन्य उपस्थित अतिथियों ने संबोधित किया। समस्त मराठा समाज व सर्व हिन्दू समाज को शिवाजी जयंती की बधाई एवं शुभकामनाएं दी।


