धमतरी

क्रिकेट: करेली को हराकर केसीए ने मुख्यमंत्री ट्रॉफी पर जमाया कब्जा
23-Feb-2023 3:47 PM
 क्रिकेट: करेली को हराकर केसीए ने मुख्यमंत्री ट्रॉफी पर जमाया कब्जा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
कुरुद, 23 फरवरी। 
मुख्यमंत्री ट्रॉफी टेनिस बॉल क्रिकेट स्पर्धा के फ़ाइनल मैच में केसीए ने करेली को हराकर ट्राफी अपने नाम कर ली। कांग्रेसी नेताओं से सुसज्जित मंच से विजेता खिलाडिय़ों को पुरस्कृत किया गया।

 लाल बहादुर शास्त्री खेल मेला मैदान में आयोजित विधानसभा स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता में पिछले 18 दिनों में क्षेत्र की 80 टीमों ने भाग लेकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। बुधवार को खेले गए सेमीफाइनल में बड़ी  करेली ने केसीए 2 को हराया लेकिन फाइनल मैच में केसीए से मात खा गई। मैच का आंखों देखा हाल संजय ध्रुव, पुष्कर गोस्वामी, योगेश गुरुजी, उमेश साहू आदि ने सुनाया, जबकि स्कोर लविश रहे। 

पुरस्कार वितरण समारोह के अतिथि नि:शक्तजन सलाहकार बोर्ड अध्यक्ष मोहन लालवानी, कांग्रेस कमेटी  सदस्य प्रभातराव मेघावाले, जिला कांग्रेस अध्यक्ष शरद लोहाना ने आयोजक नपं अध्यक्ष तपन चंद्राकर की तारीफ करते हुए खिलाडिय़ों को लगन मेहनत से खेलने की सलाह दी। 

नगर के प्रथम नागरिक तपन चंद्राकर ने कहा कि इस स्पर्धा का मुख्य उद्देश्य विधानसभा के खिलाडियों को तराशना था,जो कि सफल रहा। इस स्पर्धा में बेस्ट रहे खिलाडिय़ों की एक टीम बनाकर उन्हें आगे बढऩे का मौका दिया जाएगा।उनके लिए विशेष कैप लगाया जाएगा।
क्रिकेट सभी खिलाडिय़ों का पहला प्यार होता है,अत: क्रिकेट के प्रति उनके प्रेम को देखते हुए उन्हें विशेष सुविधा व सहयोग किया जाएगा। उन्होंने सभी सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए आगे भी इस तरह के आयोजन कराने की बात कही।

 


अन्य पोस्ट