धमतरी
आशीर्वाद देने के लिए उठे अनेक हाथ
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
धमतरी, 23 फरवरी। बुधवार को सामुदायिक भवन में 40 जोड़ों का सामूहिक विवाह का आयोजन हुआ। समाज को एक आदर्श प्रस्तुत करने वाले वर और वधु को आशीर्वाद देने के लिए अनेक हाथ उठे।
धमतरी ग्रामीण क्षेत्र से कामिनी सोनवानी सोनवानी संग सुरेन्द्र भारती झांकी अभनपुर, ज्योति सोनवानी सारंगपुरी संग विजय कुमार सारंगपुरी, नेहा ढीमर सेमरा-बी संग मोहित निषाद सेमरा-बी, कामिनी परसुली संग मुकेश कुमार कोटरवाही, रोहिणी बंजारे मोंगरापाल संग टकेश्वर चतुर्वेदी डोडरापारा केशकाल, सुकृता सोरी चिखली संग बजरंग कोरेटी तेलांवट कांकेर, ममता मंडावी श्यामतराई संगजैयत राम मरकाम अकलाडोंगरी, ज्योति विश्वकर्मा नरहरपुर संग पिलेश्वर ध्रुव जंवरगांव, माया वट्टी बुंदेली कांकेर संग लोकनाथ निषाद जंवरगांव, खिलेश्वरी नागरची आमदी संग तीरथ हंकारा समेत धमतरी शहर परियोजना के 30 तथा कुरूद के 9 जोड़ों का आदर्श विवाह हुआ। कार्यक्रम में एक क्रिश्चियन समाज की रीति रिवाज से एक जोड़ा का विवाह हुआ। टिकरापारा निवासी योना भेलवा संग सिविल लाइन निवासी नम्रता यादव विवाह किया।
खुशहाली के लिए की कामना
सामूहिक विवाह कार्यक्रम में भाग लेकर समाज को एक आदर्श प्रस्तुत करने वाले वर और वधु को आशीर्वाद देने के लिए अनेक हाथ उठे। महापौर विजय देवांगन, जिला पंचायत सदस्य कविता बाबर, एमआईसी राजेश ठाकुर, पार्षद दीपक सोनकर, कमलेश सोनकर, नीलू पवार, मनीषा साहू आदि ने पहुंचकर वर-वधु को खुशहाल जीवन के लिए आशीर्वाद दिया।
प्रत्येक जोड़े पर 25 हजार खर्च
राज्य सरकार ने सामूहिक विवाह के लिए प्रत्येक जोड़े पर 25 हजार रुपए का बजट रखा था। इस तरह 39 जोड़ों के ब्याह में 9 लाख 75 हजार रुपए खर्च किया गया। इसमें सभी जोड़ों को एक-एक हजार रुपए का चेक, 4 हजार रुपए व्यवस्था खर्च, 20 हजार रुपए उपहार सामान आदि का खर्च शामिल था। प्रत्येक जोड़ों को आलमारी, गद्दा, चांदी का मंगलसूत्र, सूटकेस, बिछिया, 6 नग गिलास, कटोरी, थाली, ड्रम, पराट, कूकर उपहार स्वरूप भेंट किया।


