धमतरी
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
धमतरी, 23 फरवरी। गुरूर ब्लॉक के दर्रा जाते समय कुछ देर के लिए भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह बुधवार को वन विभाग के रेस्ट हाउस में रुके। इस बीच पत्रकारों से चर्चा करते हुए उन्होंने आगे कहा कि राज्य में ईडी व सीडी का खेल चल रहा है। एक बोफोर्स कांड ने पूरी सत्ता हिला दी। छत्तीसगढ़ में भ्रष्टाचार अपनी चरम सीमा पर है। छत्तीसगढ़ की जनता अब सब समझ गई है।
ईडी और सीडी की जांच का विधानसभा चुनाव में इसका लाभ भाजपा को लाभ मिलेगा और छत्तीसगढ़ में पूर्ण बहुमत के साथ भाजपा सरकार बनाएगी। उन्होंने कहा कि रायपुर में कांग्रेस का अधिवेशन होने जा रहा है। इसमें बाहर से 10 हजार लोग आ रहे हैं, लेकिन इसका यहां पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा। प्रदेश में केन्द्र सरकार की ओर से एलीफेंट रिजर्व के सवाल पर डॉ. रमन सिंह ने कहा कि हाथियों के आतंक से धमतरी समेत पूरे प्रदेश में भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है।
राज्य सरकार को इस दिशा में आवश्यक कार्रवाई करना चाहिए। हाथी कॉरिडोर बनाने का काम चल रहा है। हाथी मित्र व हाथियों के बीच किस तरह रहे, इसके लिए वनांचल के लोगों को बताए।


