धमतरी
सागर साहू को श्रद्धांजलि
22-Feb-2023 6:02 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
धमतरी, 22 फरवरी। विगत 5 फरवरी को बस्तर के छोटेडोंगर में नक्सलियों द्वारा सागर साहू का निर्मम हत्या किया गया। इस घटना की निंदा करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित किए। पिछड़ा वर्ग कल्याण संघ के प्रदेश अध्यक्ष ओम प्रकाश साहू सहित धमतरी जिलाध्यक्ष अंगेश हिरवानी, भगवान सिंह साहू संगठन सचिव, मनोज गंगबेर जिला उपाध्यक्ष आदि ने स्व सागर साहू को श्रद्धांजलि अर्पित की।
पिछड़े वर्ग के कल्याण संघ के पदाधिकारी 19 फरवरी को सागर साहू के गृह ग्राम छोटेडोंगर पहुंचकर उनके परिवार से मुलाकात कर श्रद्धांजलि अर्पित किए तथा शोकाकुल परिवार को ढाढस बंधाया। प्रदेश अध्यक्ष ओम प्रकाश साहू ने कहा स्वर्गीय साहू का एक छोटा सा परिवार है, उनकी परिवार की आर्थिक स्थिति काफी कमजोर है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


