धमतरी
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
नगरी, 21 फरवरी। घोर नक्सल प्रभावित क्षेत्र नगरी के अंतिम छोर में हाथ जोड़ो यात्रा लेकर सिहावा विधायक डॉ. लक्ष्मी ध्रुव पहुंचीं। ग्राम तुमडीबहार और ठेन्ही में पैदल गांव का भ्रमण किया, सभा लेकर ग्रामीणों को सम्बोधित किया।
विधायक को अपने बीच पाकर, ग्रामीण जन काफी खुश हुए। अपनी-अपनी बात रखे और समस्याओं से अवगत कराया। मिडिल स्कूल ठेन्ही में टीचर की मांग पर विधायक ने आश्वासन दिया कि जल्द टीचर की नियुक्ति की जाएगी। सामुदायिक भवन निर्माण का भूमिपूजन सम्पन्न हुआ।
हाथ जोड़ो यात्रा के दौरान विधायक डॉ. लक्ष्मी ध्रुव ने ध्रुव गोड़ समाज परीक्षेत्र तुमड़ीबहार बूढ़ादेव शिवलिंग स्थापना स्थल में पहुंच कर पूजा पाठ की और क्षेत्र के जनता के लिये सुख-समृद्धि की कामना की, ग्रामीण जनों के द्वारा विधायक का भव्य स्वागत किया गया और भवन निर्माण की मांग रखी।
तत्परता से मांग को स्वीकार करते हुये मुख्य अतिथि विधायक डॉ. लक्ष्मी ध्रुव ने बुढ़ा देव शिव लिंग मंदिर निर्माण के लिये 3 लाख की सौगात दी। ग्रामीणजन के द्वारा आभार व्यक्त किया गया।
हाथ जोड़ो यात्रा मे जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष भानेंद्र ठाकुर, भूषण साहू अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेंटी नगरी, राजेन्द्र कुमार सोनी सदस्य कृषि उपज मंडी नगरी, अनवर रजा, जितेंद्र ध्रुव, बलराम ठाकुर, सरपंच सिरधन सोम, राजीव युवा मितान अध्यक्ष, नरेश मांझी, डीके यादव शीतल भंडारी रुपेश नाग ,सदस्य राकेश कश्यप सदस्य रेवस मरकाम, चुम्मन ओटी संतोष ध्रुव महेंद्र मरकाम,सहित ग्रामीण जन उपस्थित रहे।


