धमतरी

मिशन-2023 की तैयारी- भाजपा पदाधिकारियों में फेरबदल
20-Feb-2023 3:48 PM
मिशन-2023 की तैयारी- भाजपा पदाधिकारियों में फेरबदल

छत्तीसगढ़ संवाददाता
धमतरी, 20 फरवरी। 
तीन वर्षीय कार्यकाल पूरा होने के बाद भाजपा में पदाधिकारियों का विस्तार किया गया है। मिशन-2023 को देखते हुए जिलाध्यक्ष शशि पवार ने कई पदाधिकारियों को बदल कर नए चेहरों को काम करने मौका दिया गया है।
रविवार की देर-शाम भाजपा कार्यालय से जारी पदाधिकारियों की संशोधित सूची में पार्टी के जिला उपाध्यक्ष पद पर अरविंदर मुंडी, नरेश सिन्हा, रविकांत चंद्राकर, गौकरण साहू, श्यामा साहू, ज्योति चन्द्राकर को नियुक्त किया गया है। महामंत्री कविन्द्र जैन, प्रकाश बैस, कोषाध्यक्ष चेतन हिंदुजा, मंत्री राजेन्द्र गोलछा, रामस्वरूप साहू, त्रिलोक जैन, प्रेमलता नागवंशी, देवकी रात्रे, बिथिका विश्वास बनाई गई। कार्यालय मंत्री राजेश गोलछा, मीडिया प्रभारी विनोद पांडेय, सह प्रभारी अभिषेक शर्मा, आईटी सेल प्रमुख विनय जैन, सह प्रमुख पवन गजपाल बनाए गए। कार्यकारिणी सदस्यों में शरद चौबे, ऋषभ देवांगन, छत्रपाल बैस, पंकज सिन्हा, हेमराज सोनी, अवनेन्द्र साहू, राजीव सिन्हा, झागेश्वर ध्रुव, सुरेश अग्रवाल, माधव सिंह ठाकुर, भीखम सेन, शत्रुघन साहू, भवानी यादव, सुरेन्द्र चन्द्राकर, कमल डागा, रवि दुबे, विकल गुप्ता, महेश गोटा, राजा मंडावी, रामदयाल साहू, नंदकुमार यादव, अनीता सोनकर, अंजू मंधान, नम्रता पवार, नील पटेल, लीलाराम वैद्य, आशीष ठाकुर, किरण साहू, पूर्णिमा बनपेला, अनीता यादव, प्रीति कुंभकार, ज्योति साहू, देवनारायण गजेन्द्र, संतराम साहू, राजकुमार तिवारी, प्रकाश गोलछा, भुनेश्वर ध्रुव, जोहार साहू, वीणा सोनबेर, रति बंजारे, गायत्री साहू, सुनीता साहू, टामेश्वरी यादव, चोवाराम गंजीर, लोकेश्वर सिन्हा आदि शामिल है।

मंडल अध्यक्ष भी बदले गए
धमतरी भाजपा अध्यक्ष विजय साहू, आमदी मंडल अध्यक्ष मुरारी यदु, भोथली मंडल अध्यक्ष हेमंत चन्द्राकर, गंगरेल मंडल अध्यक्ष उमेश साहू, कुरूद मंडल कुलेश्वर चंद्राकर, सिर्री मंडल पुष्पेंद्र साहू, भखारा मंडल अध्यक्ष आनंद यदु, मेघा मंडल होरीलाल साहू, नगरी मंडल मोहन नाहटा, बेलरगांव मंडल अकबर कश्यप तथा कुकरेल मंडल अध्यक्ष वामन साहू बनाए गए।
अन्य पदाधिकारियों की भी घोषणा की गई। 


अन्य पोस्ट