धमतरी
कुरुद, 19 फरवरी। रायपुर में आयोजित कांग्रेस का 85 वां राष्?ट्रीय अधिवेशन में कुरूद मंडी अध्यक्ष नीलम चन्द्राकर को भी प्रचार-प्रसार समिति में बड़ी जिम्मेदारी दी गई है। कांग्रेस का 85वां राष्ट्रीय महा अधिवेशन 24 - 25 - 26 फरवरी को रायपुर में होने जा रहा है।
विगत दिनों प्रचार प्रसार समिति की अधिवेशन के तैयारियों को लेकर हुई आवश्यक बैठक में शामिल किसान नेता, मण्डी अध्यक्ष, जिला कांग्रेस प्रवक्ता नीलम चन्द्राकर ने बताया कि अधिवेशन नवा रायपुर के मेला मैदान में होने जा रहा है। इसके लिए विभिन्न कार्यों को 17 श्रेणी में बांटकर अलग-अलग समितियों का गठन किया गया है। इन समितियों की जिम्मेदारी मुख्यमंत्री सहित प्रदेश के मंत्री और वरिष्ठ नेता संभालेंगे।
अधिवेशन में देश भर से हजारों की संख्या में मेहमान पहुंचेंगे जिसके लिए छह हजार से अधिक कार्यकर्ता इनके खाने-पीने, ठहरने, परिवहन आदि की व्यवस्था संभालेंगे। केबिनेट मंत्री प्रेमसहाय टेकाम के नेतृत्व में गठित प्रचार-प्रसार समिति के अंतर्गत 13 उपसमितियों का गठन किया गया है। इनमें पब्लिक मीटिंग समिति, डायस , प्रचार प्रसार , प्रदर्शनी, मेडिकल समिति, कम्युनिकेशन, ट्रांसपोर्ट समिति, फूड कमेटी, एकोमोडेशन कमेटी, पंडाल समिति, संस्कृति समिति, सोविनियर और डेकोरेशन समिति शामिल हैं।


