धमतरी
हर-हर महादेव से गुंजायमान रहा कर्णेश्वर धाम
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
नगरी, 19 फरवरी। ऐतिहासिक कर्णेश्वरधाम में शनिवार को महानदी व बालका के संगम में डुबकी लगाकर श्रद्धालुओं ने कर्णेश्वर महादेव का जलाभिषेक किया। बिल्वपत्र, धतूरा, कनेर के फूल,घी, दूध दही,मिश्री,शक्कर, शहद सुगन्धित तेल,गंगाजल समर्पित कर भगवान शिव की आराधना की। सुबह से ही शिव भक्तों का तांता कर्णेश्वर धाम में लगा रहा।भीड़ ज्यादा होने के कारण कतार बद्ध होकर अपनी बारी का इंतजार किया।कर्णेश्वर महादेव मंदिर ट्रस्ट ने विधि विधान से महारुद्राभिषेक कर पूजा अर्चना बेल पत्र,धतूरा, शमी सहित शिव जी के प्रिय फूलों से की।
खीर प्रसादी का वितरण प्रेमजीत छाबड़ा, शिशिर कांत साहू,समीर कांत साहू के द्वारा की गई। सिहावा विधायक डॉ. लक्ष्मी ध्रुव ने कर्णेश्वर महादेव का दर्शन कर क्षेत्र के विकास व सुख शान्ति की कामना की। इस दौरान लखन लाल ध्रुव, भानेन्द्र ठाकुर ,भरत निर्मलकर मौजूद थे।
रंग पर्व का होता है शुभारंभ
महाशिवरात्रि का पर्व फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को मनाया जाता है।इस दिन रुद्राभिषेक के बाद कर्णेश्वर महादेव को अबीर गुलाल समर्पित कर रंग पर्व की शुरुआत की जाती है।
कर्णेश्वर महादेव मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष विकल गुप्ता ने बताया कि कर्णेश्वर धाम धार्मिक आस्था का केंद्र है यहां साल भर विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान होते रहते है माँघी पूर्णिमा में पांच दिवसीय मेला भरता है।ग्यारहवीं शताब्दी में राजा कर्णराज द्वारा निर्मित मन्दिरो में राम जानकी,गणेश आदि भगवान विराजित है।कर्णेश्वर महादेव की महिमा अपरंपार है निसन्तान दम्पत्तिया महाशिवरात्रि के दिन यहा जलाभिषेक कर अपनी याचना करते है। ऐसी मान्यता है कि कर्णेश्वर महादेव की दर से कोई खाली नहीं लौटा।
शिव जी के भजनों से श्रद्धालु हुए सराबोर
महाशिवरात्रि पर स्वरांजलि सिहावा के कलाकारों ने एक से बढक़र एक शिव भजनों से समा बांधा। ‘अजब है भोलेनाथ ये दरबार तुम्हारा’ , ‘मेरे सर पर रख दो बाबा अपने ये दोनों हाथ ’ जैसे सुमधुर भजनों की प्रस्तुति दी।
कार्यक्रम का शुभारंभ विधायक डॉ लक्ष्मी ध्रुव ने कर्णेश्वर महादेव की पूजा अर्चना की।फिर लगातार आमन्त्रित मानस मण्डलिओ वीर कचना ध्रुवा मानस परिवार डाभा करेली,आदर्श प्रचार मण्डली देवपुर धमतरी, जय माँ भद्रकाली बालिका मानस परिवार रत्ना बाँधा धमतरी ने अपनी प्रस्तुति दी।
इस दौरान मंदिर ट्रस्ट अध्यक्ष विकल गुप्ता, निकेश ठाकुर, ललित शर्मा, नागेन्द्र शुक्ला,कलम सिंह ठाकुर,रामभरोसा साहू, मोहन पुजारी,राम लाल श्रीमाली, भरत निर्मलकर,कमल डागा, योगेश साहू,महेंद्र कौशल,छबि ठाकुर,देवेंद्र साहू,डोमार मिश्रा, बबलू गुप्ता, रामगोपाल साहू, दुर्गेश साहू,अनिरूद्ध साहू,प्रीतम गिरी,खम्मन आडिल आदि की उपस्थिति रही।


