धमतरी
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
नगरी, 19 फरवरी। बिरगुड़ी में 14 फरवरी को साहू समाज के तहसील स्तरीय वार्षिक अधिवेशन का आयोजन किया गया जिसमें साहू समाज द्वारा क्षेत्र के विधायक एवं उपाध्यक्ष मध्य क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण डॉ.लक्ष्मी ध्रुव का स्वागत सम्मान किया गया।
मुख्य अतिथि डॉ.ध्रुव द्वारा मां कर्मा की छायाचित्र का पूजा अर्चना कर कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया।
सिहावा विधायक ने अपने उद्बोधन में समाज को शिक्षा के क्षेत्र में अग्रणी रहने की बात कही। समाजिक युवक-युवतियों को आगे लाकर उनका सामाजिक रूप से सहयोग कर प्रोत्साहित करने की बात कही एवं व साहू समाज द्वारा किचन सेड ,शौचालय, एवं आहाता निर्माण की माँग विधायक के समक्ष रखी गई, जिस पर विधायक द्वारा किचन सेड निर्माण की स्वीकृति प्रदान करने की बात कही साथ ही शौचालय एवं अहाता निर्माण की मांग को विभागीय स्तर पर मांग को पूर्ण करने की बात कही।
इस अवसर पर तहसील स्तरीय समाज के प्रमुख लक्ष्मण साहू, परिक्षेत्रीय साहू समाज अध्यक्ष पुनीत राम साहू, निर्माण समिति के अध्यक्ष लखन लाल साहू,भूपत कुमार साहू, डोमार साहू , कौशल देवी साहू, पूरन लाल साहू, वचन लाल साहू, सुरेंद्र कुमार साहू, कुशल राम साहू, नारद साहू, रतन साहू, लक्ष्मी नाथ साहू, राजेंद्र साहू, लल्लू साहू, राम कुमार सरोज, दुर्गेश समुंद, हरिक लाल समुंद, वशिष्ठ बिशेन, नूतन साहू सहित समाज के युवक-युवतियों माताएं एवं बुजुर्ग जन उपस्थित थे।


