धमतरी

नक्सलियों द्वारा भाजपा नेताओं की हत्या राजनीतिक षडय़ंत्र-विकास मरकाम
18-Feb-2023 5:50 PM
नक्सलियों द्वारा भाजपा नेताओं की हत्या राजनीतिक षडय़ंत्र-विकास मरकाम

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

मगरलोड, 18 फरवरी। प्रदेश भाजपा संगठन के आह्वान पर भारतीय जनता पार्टी मंडल मगरलोड द्वारा शुक्रवार को मुख्य चौराहे पर बीजेपी नेताओं की हत्या और प्रदेश में बढ़ते अपराध के विरोध में चक्का जाम किया गया।

इस अवसर पर भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष विकास मरकाम ने कांग्रेस सरकार पर अपने विरोधियों को नक्सली हमले के रूप में निपटाने का आरोप लगाया।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था बदहाल है। जनता सब देख रही है इसका फैसला जनता करेगी बस छह-सात माह है। आगे कहा कि प्रदेश में पुलिस विभाग में पोस्टिंग किसी आईपीएल टीम की नीलामी जैसी हो गई है जिससे निरंतर अपराध बढ़ रहा है।

मंडल प्रभारी राजेंद्र गोलछा ने बिगड़ते कानून व्यवस्था पर अपनी नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने कहा कि बीजेपी नेताओं की चरणबद्ध तरीके से हत्या सरकार के इरादों को प्रदर्शित करने के लिए काफी है कि सरकार कैसे अपने प्रतिद्वंद्वियों को किनारे लगा रही है।

इस दौरान  भाजपा  जिला उपाध्यक्ष नरेश सिन्हा मंडल अध्यक्ष विजय यदु सांसद प्रतिनिधि भवानी यादव पूर्व जनपद सदस्य रोहित यादव प्रदेश कार्य समिति सदस्य जिला कार्यकारी समिति सदस्य बीजेपी के विभिन्न वार्डों के वार्ड पार्षद और विभिन्न ग्रामों से आए सरपंच आदि उपस्थित रहे।


अन्य पोस्ट