धमतरी

जनसमस्या निवारण शिविर में मिले 276 आवेदन, 108 का निराकरण
18-Feb-2023 3:37 PM
जनसमस्या निवारण शिविर में मिले 276 आवेदन, 108 का निराकरण

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
धमतरी, 18 फरवरी।
कोर्रा में जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन किया गया, जहां विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाकर विभागीय योजनाओं की जानकारी दी गई। शिविर में 276 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 108 का निराकरण तात्कालिक रूप से किया गया।
जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन जिला प्रशासन द्वारा किया गया। शिविर में सबसे ज्यादा 139 आवेदन पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग को प्राप्त हुए, जिनमें 108 का निपटारा मौके पर किया गया। 

राजस्व विभाग को 50, समाज कल्याण विभाग को 24, विद्युत विभाग को 18, स्कूल शिक्षा विभाग को 10, खनिज और श्रम विभाग को 9-9 आवेदन मिले। इसके अलावा स्वास्थ्य एवं आयुर्वेद विभाग के स्टॉल में आवेदकों का पंजीयन कर स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। नि:शुल्क दवा दी गई। प्राची को मिला व्हीलचेयर ग्राम पंचायत मूरा से मनहोरी राम यादव अपनी बहु व दिव्यांग 12 वर्षीय पुत्री प्राची यादव को साथ लेकर पहुंची। व्हील चेयर की मांग पर समाज कल्याण विभाग द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए मौके पर ही दिव्यांग प्राची को व्हील चेयर के साथ एमआर किट नि:शुल्क दिया गया। प्राची के पिता ने बताया कि उनकी बेटी पैदाइशी दिव्यांग है। वह न बोल सकती है, न सुन सकती है। अपने कुछ भी काम करने में वह पूरी तरह अक्षम है।  

 


अन्य पोस्ट