धमतरी
डेढ़ महीने में 1700 वाहनों पर चालान, 5.66 लाख का वसूला जुर्माना
18-Feb-2023 3:23 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
धमतरी, 18 फरवरी। शहर की ट्रैफिक व्यवस्था को सुधारने यातायात प्रभारी सत्यकला रामटेके सडक़ पर निकली। पुलिस अधिकारियों के साथ नियम विपरीत गाड़ी चलाने, सडक़ पर खड़ी करते वाहनों का चालान काटा।
पुलिस विभाग के मुताबिक यातायात एंव थानों के द्वारा 1 जनवरी से 15 फरवरी तक 1700 वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई की गई। 5 लाख 66 हजार 200 रुपए का जुर्माना वसूला। साथ ही 475 वाहन चालकों का केस बनाकर न्यायालय में प्रस्तुत किया। जिसमें न्यायालय द्वारा 1 लाख 62 हजार 400 रुपए अर्थदंड से दंडित किया है। साथ ही सडक़ पर अतिक्रमण करने वालों को समझाईश देकर नगर निगम द्वारा कार्रवाई की गई।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


