धमतरी
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
कुरुद, 17 फरवरी। अदानी मामले की जांच जेपीसी से कराने की मांग को लेकर युंकाइयों ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए मोदी का पुतला दहन किया। इस मौके पर यूथ जोड़ो बूथ जोड़ो कार्यक्रम का पोस्टर विमोचन किया गया।
बुधवार को कांग्रेस भवन कुरुद विधानसभा युकां की प्रथम मासिक बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश उपाध्यक्ष व रायपुर संभाग प्रभारी चकेश्वर गड़पाले ने कहा कि आज भाजपा के विभाजनकारी नितियों से तंग आकर देश का युवावर्ग तेजी से कांग्रेस की ओर आकर्षित हो रहा हैं, हमें युवा शक्ति को सहेज कर एक बार फिर भारत को सभी का देश बनाने के काम में जुटना होगा।
धमतरी जिला प्रभारी जुल्फिकार अली ने युवाओं को आगामी विधानसभा चुनाव के लिए एकजुट होकर प्रदेश सरकार के जनहितकारी योजनाओं का प्रसार करने सहित संगठन विस्तार के संबंध में जरुरी टिप्स दिए ।
जिलाध्यक्ष नरेन्द्र सोनवानी ने अदानी मामले में केंद्र सरकार को घेरते हुए कहा कि कारपोरेट जगत से मोटा चंदा लेने वाले मोदी और भाजपा एक उद्योगपति को बचाने के लिए लोकतंत्र का गला घोंट रहे हैं। विधानसभा प्रभारी नवशाद खान ने बताया कि मुख्यमंत्री बघेल के नेतृत्व में प्रदेश में सर्वहारा वर्ग का उत्थान के साथ भौतिक विकास कार्य कराए जा रहे हैं। किसान मजदूर के हितों की रक्षा करने में कका अपनी महत्ती भूमिका निभा रहे है।
विधानसभा अध्यक्ष देवव्रत साहू ने अपने कार्यक्षेत्र में संगठन विस्तार की जानकारी देते हुए कहा कि विधानसभा के प्रत्येक बूथ, जोन, सेक्टर में नए युवाओं को जोडऩे का काम जारी है, यूथ जोड़ो बूथ जोड़ो अभियान के तहत गांवों में सक्रिय युवाओं को पार्टी से जोडक़र जिम्मेदारी दी जा रही है, अगामी चुनाव में कांग्रेस पार्टी को ऐतिहासिक जीत दिलाने में युवा कांग्रेस अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभायेगी। ब्लॉक अध्यक्ष डूमेश साहू ने सभी युवा साथियों का आभार व्यक्त किया। यूथ जोड़ो बूथ जोड़ो कार्यक्रम का पोस्टर विमोचन उपरांत पुराना बाजार चौक में मोदी का पुतला दहन किया गया। इस दौरान आशीष शर्मा, कृष्णा साहू, लिली श्रीवास, कमल साहू, भारतभूषण साहू,इंद्रजीत दिग्वा, यक्ष साहू, पुष्पेंद्र साहू, योगेश निर्मलकर,पुष्पराज, प्रदीप, दुलार,निर्मल, पितेश्वर, विवेक,फिनेश, सोमप्रकाश, परसादी, हिमांशु, एकलव्य साहू, हिमेश, दुष्यन्त, घनश्याम ध्रुव गिरधर, रितुराज, पूनाराम साहू आदि उपस्थित थे।


