धमतरी
लिनेस क्लब में मातृ-पितृ दिवस पर परिचर्चा
16-Feb-2023 3:05 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
धमतरी, 16 फरवरी। लीनेस क्लब ने वेलेंटाइन-डे को मातृ पितृ दिवस के रूप में मनाने के लिए आदर्श महिला समाज के सभागार में एकत्रित हुए। इस अवसर पर सदस्यों ने उपस्थित क्लब के वरिष्ठ सदस्य का आशीर्वाद लिया।
कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर किया गया। क्लब की सभी सदस्यों ने एक साथ वेलेंटाइन डे को मातृ पितृ दिवस के रूप में मनाना उचित बताया। सनातन धर्म को बहुत पुरानी व सर्वोपरि बताए। सबने कहा कि हमें गर्व है कि हम भारतीय हैं। संचालन ज्योति लुनिया व आभार ज्योति शांडिल्य ने किया। कार्यक्रम में अध्यक्ष, प्रभा श्रीवास्तव कोषाध्यक्ष, ज्योति गुप्ता वरिष्ठ, हेमलता हिषीकर, उषा गुप्ता, सुषमा नन्दा, संतोष मिन्नी एवं महिला समाज की महिलाएं उपस्थित थीं।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


