धमतरी
नपं अध्यक्ष ने साड़ी भेंटकर किया मितानिनों का सम्मान
16-Feb-2023 3:03 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
कुरुद, 16 फरवरी। नगर पंचायत कुरुद अंतर्गत कार्यरत मितानिनों को आमंत्रित कर नगर पंचायत अध्यक्ष तपन चन्द्राकर ने साड़ी भेंटकर मितानिनों को सम्मानित किया।
मितानिन सम्मान कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रथम नागरिक की पत्नी एवं पार्षद राखी चन्द्राकर ने कहा कि मितानिन बहनों ने लगन मेहनत से सेवा कार्य कर समाज में अपनी अलग पहचान बनाई है। उनके सेवाभाव को मैं प्रणाम करत हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करती हूं।
ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष आशीष शर्मा को राज्य शासन के नाम पत्र सौपते हुए मितानिनों ने अपनी समस्याओं से अवगत कराया तो श्री शर्मा ने मितानिनों की मांगो को शासन तक पहुचाने का आश्वासन दिया। इस दौरान पप्पू राजपूत सहित बड़ी संख्या में मितानिनें उपस्थित थीं।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


