धमतरी
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
धमतरी, 15 फरवरी। विभिन्न संस्थाओं में एवं कार्यक्रमों में सर्वाधिक मंच संचालन करने वाली धमतरी की समाजसेवी महिला कामिनी कौशिक का नाम गोल्डन बुक ऑफ वल्र्ड रिकॉर्ड में दर्ज किया गया है।
मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में कलेक्टर ऋ तुराज रघुवंशी के मुख्य आतिथ्य में एवं गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड के छत्तीसगढ़ के अधिकृत संवाददाता सोनल राजेश शर्मा ने जानकी गुप्ता के विशेष सहयोग से कामिनी कौशिक को अधिकतम मंच संचालन के लिए सर्टिफिकेट प्रदान कर सम्मानित किया गया।
कामिनी कौशिक ने अपने जीवन की विशिष्ट उपलब्धि के लिए आध्यात्मिक, धार्मिक, समाज सेवा, साहित्य समाज सेवा, राजनीति, जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन, पारिवारिक, शैक्षणिक ,सांस्कृतिक , खेलकूद जैसे संस्थानों के साथ-साथ पारिवारिक मंच संचालन जैसे विवाह उत्सव ,जन्मोत्सव एवं श्रद्धांजलि सभा में भी मंच का संचालन किया है।
उन्होंने ब्रह्माकुमारी, लेडीज क्लब, लायंस क्लब फ्रेंड्स धमतरी, लायनेस क्लब, लीनेश क्लब, धमतरी पब्लिक स्कूल, मॉडल अंग्रेजी उच्चतर माध्यमिक शाला धमतरी, आदर्श क्रिकेट क्लब लोहार र्सिंग, जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन, महिला एवं बाल विभाग, स्वास्थ्य विभाग, मानव सेवा केंद्र, छत्तीसगढ़ विकलांग कल्याण संघ, उर्वशी कला केंद्र ,जिला परिवार परामर्श केंद्र, जिला कांग्रेस कमेटी ,जिला महिला कांग्रेस , प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया, परिजन, मित्रगण शुभचिंतको के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह पल मुझे धमतरी वासियों के सहयोग एवं मार्गदर्शन से ही प्राप्त हुआ है।
कलेक्टर ऋतुराज रघुवंशी, एसपी प्रशांत ठाकुर एवं वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने में मध्यम बनने के लिए जानकी गुप्ता का गोल्डन बुक की अधिकृत संवादाता द्वारा सोनल राजेश शर्मा एवं कामिनी कौशिक द्वारा विशेष सहयोग के लिए स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। कामिनी कौशिक द्वारा अपने परिवारजनों विनी सिंह और अभिषेक सिंह का भी सम्मान किया।


