धमतरी
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
नगरी, 15 फरवरी। कुलेश्वर महादेव की पूजा-अर्चना कर महानदी आरती में सिहावा विधायक डॉ.लक्ष्मी ध्रुव शामिल हुई।
मंगलवार को राजिम के पवित्र त्रिवेणी संगम पर आयोजित राजिम माघी पुन्नी मेला के संत समागम समारोह में सिहावा विधायक पहुंची। उन्होंने भगवान श्री राजीव लोचन मंदिर में पूजा-अर्चना कर प्रदेश एवं सिहावा विधानसभा क्षेत्रवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। इसके बाद लक्ष्मण झूला से पैदल होते हुए श्री कुलेश्वर महादेव मंदिर पहुंची और वहां पूजा-अर्चना कर जलाभिषेक कर महानदी की आरती में भी शामिल हुई।
इस अवसर पर मुख्य रूप से छत्तीसगढ़ विधानसभा के अध्यक्ष डॉ. चरण दास महंत,धर्मस्व एवं पर्यटन मंत्री ताम्रध्वज साहू, राजिम विधायक अमितेश शुक्ल,अभनपुर विधायक धनेन्द्र साहू, राज्य गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष महंत रामसुंदर दास,पूर्व विधायक धमतरी गुरूमुख सिंह होरा सहित जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी गण मौजूद थे।


