धमतरी

परखंदा के तीन छात्रों का चयन नेशनल सब जूनियर खेल में
15-Feb-2023 2:44 PM
परखंदा के तीन छात्रों का चयन नेशनल सब जूनियर खेल में

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
कुरूद, 15 फरवरी।
शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला परखंदा के 3 छात्रों का चयन बाल बैडमिंटन राष्ट्रीय सब जूनियर प्रतियोगिता के लिए हुआ है।
 प्राचार्य हीराराम साहू ने बताया की विगत दिनों छत्तीसगढ़ बाल बैडमिंटन संघ द्वारा आयोजित सबजूनियर बाल बैडमिंटन प्रतियोगिता का आयोजन रायगढ़ में हुआ, जिसमें उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यालय के खिलाड़ी मोहन, शेष कुमारी, हेमलता का चयन नेशनल प्रतियोगिता के लिए हुआ है, जो 16 से 20 फरवरी को मानचिरैल तेलंगाना में आयोजित होगी। स्कूल की इस उपलब्धि पर शिक्षकों एवं शाला समिति में हर्ष व्याप्त है।
 


अन्य पोस्ट