धमतरी
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
नगरी, 13 फरवरी। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के दिशा निर्देशन में सिहावा विधानसभा क्षेत्र की विधायक डॉ.लक्ष्मी ध्रुव के मार्गदर्शन में सिहावा विधानसभा क्षेत्र के प्रत्येक गांव में हाथ से हाथ जोड़ो पदयात्रा के माध्यम से गांव तक पहुंचने का प्रयास किया जा रहा है।
इसी के तहत सीतानदी टाइगर रिजर्व क्षेत्र बोराई सेक्टर के ग्राम कारीपारी एवं बुडरा में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी बेलरगांव के कांग्रेसियों ने हाथ से हाथ जोड़ो पदयात्रा कर ग्रामीण जनों से रूबरू होकर ग्रामीणों की समस्या जानी और प्रदेश की भूपेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं की जानकारी दी।
ग्राम बुडेरा में पहुंचने वाली पहली विधायक डॉ. लक्ष्मी ध्रुव
सिहावा विधानसभा क्षेत्र के अंतिम गांव बुडरा जहां पर कभी भी कोई निर्वाचित विधायक नहीं पहुंचा था। जहां विधायक डॉ.लक्ष्मी ध्रुव ने पहुंचकर ग्रामीणजनों का हालचाल जाना। वहीं ग्रामीणों का कहना है कि डॉ.लक्ष्मी ध्रुव पहली विधायक है जो हमारी गांव में आकर हमसे भेंट मुलाकात कर हमारी समस्याओं से रूबरू हो रही है। ग्रामीणों ने विधायक के समक्ष गांव की बुनियादी मांग रखी जिसमें सीसी रोड,पुल - पुलिया,पानी,स्कूल में प्रधानपाठक आदि मांगों को रखा।जिस पर विधायक महोदया ने यथासंभव सहयोग करने की बात कही।
वहीं ग्राम कारीपानी के ग्रामीण जनों ने भी तेंदूपत्ता खरीदी एवं गांव में चेक डैम बनवाने की मांग रही जिस पर विधायक महोदया ने कार्य योजना बनाने की बात कही ।
ज्ञात हो कि मुख्य मार्ग से ग्राम बुडरा पहुंचने के लिए 2 नदी से गुजर कर पहुंचना पड़ता है, लेकिन नदी में पुल नहीं होने की वजह से ग्रामीणजनों को बुनियादी सुविधाओं के लिए काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता था, जिसके लिए ग्रामीण जनों ने बहुत संघर्ष कर पुल निर्माण के लिए मांग रखी थी, जिसे विधायक डॉ. लक्ष्मी ध्रुव एवं जिला पंचायत सदस्य मनोज साक्षी के मार्गदर्शन में मुख्यमंत्री से भेंट मुलाकात कार्यक्रम में प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने स्वीकृति प्रदान की थी जिसका भूमिपूजन सिहावा विधायक डॉ. लक्ष्मी ध्रुव ने किया।
युवाओं ने किया कांग्रेस प्रवेश
ग्राम बुडरा के ग्रामीण युवा साथियों ने भाजपा से मोहभंग कर छत्तीसगढ़ कांग्रेस सरकार के रीति नीति से प्रभावित होकर लगभग 15 साथियों ने कांग्रेस में प्रवेश कर कांग्रेस की रीति नीति में चलकर प्रदेश में भूपेश सरकार के साथ हाथ से हाथ मिला कर काम करने का फैसला लिया।
किशनलाल समरथ,माखनलाल सलाम,कन्हैयालाल नेताम, फूलचंद नेताम,गंभीर मंडावी, रजमन नेताम,अमृतलाल वट्टी, गुहाराम मंडावी, सुकलाल मरकाम, रामचंद्र समरथ, भंवर सिंह नेताम, दिनेश कुमार, विजय कुमार नेताम, सहदेव मंडावी, गणपत नेताम आदि ने जिला पंचायत सदस्य मनोज साक्षी के नेतृत्व में सिहावा विधायक एवं कांग्रेस कार्यकर्ताओं के समक्ष कांग्रेस में प्रवेश किया।जिस पर विधायक डॉ. लक्ष्मी ध्रुव ने कहा कि हमारी सरकार की उपलब्धि है कि लोग हमसे जुड़ रहे हैं
इस अवसर पर पूर्व विधायक अंबिका मरकाम,जिला पंचायत सभापति मीना बंजारे,जिला पंचायत सदस्य मनोज साक्षी, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी बेलरगांव अध्यक्ष कैलाश नाथ प्रजापति, सेक्टर प्रभारी वीरेंद्र यादव, वरिष्ठ कांग्रेसी कैलाश जैन,दलगंजन मरकाम,राजेंद्र ठाकुर,भूषण भारती,महेंद्र पाण्डेय,राजाराम नेताम,गजराज नेताम,कुमारी देवी सलाम,राधिका नेताम, गणेश यादव ,अनिला बाई साक्षी, उमेश्वरी नेताम सहित कांग्रेस जन उपस्थित थे।


