धमतरी

4 हजार से अधिक ने दी सीजी पीएससी की प्रारंभिक परीक्षा
13-Feb-2023 4:18 PM
4 हजार से अधिक ने दी सीजी पीएससी की प्रारंभिक परीक्षा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
धमतरी, 13 फरवरी।
छत्तीसगढ़ राज्य लोक सेवा आयोग द्वारा विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए 12 फरवरी को प्रारंभिक परीक्षा 2 पालियों में ली। जिले के 5552 पंजीकृत अभ्यर्थियों में से प्रथम पाली में 4241, तो द्वितीय पाली में 4170 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी। इसके लिए राज्य लोक सेवा आयोग द्वारा जिला मुख्यालय में 14 परीक्षा केंद्र स्थापित किए गए थे, जहां अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी।

परीक्षा के नोडल अधिकारी एवं संयुक्त कलेक्टर आरके कृपाल ने बताया कि उक्त परीक्षा में शामिल होने जिले के 5 हजार 552 अभ्यर्थी का पंजीयन हुआ था, जिनमें से पहली पाली में 4 हजार 241 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हुए, जबकि 1 हजार 311 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। दूसरी पाली में 4 हजार  170 परीक्षार्थियों ने राज्य पीएससी की प्रारंभिक लिखित परीक्षा दी। पहली पाली में 1 हजार 311 और दूसरी पाली में 1 हजार 382 परीक्षार्थी गैरहाजिर रहे।
इन केंद्रों में हुई परीक्षा

राज्य लोक सेवा आयोग द्वारा जिले में कुल 14 परीक्षा केन्द्र स्थापित किए गए थे। इसमें धमतरी के पीजी कॉलेज, गर्ल्स कॉलेज, कन्या हायर सेकंडरी स्कूल, डॉ. शोभाराम देवांगन शासकीय उमावि, नत्थूजी जगताप नगर पालिका विद्यालय, एमआरडी शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, मेनोनाइट इंग्लिश सीनियर सेकेंडरी स्कूल, मेनोनाइट हिन्दी हायर सेकेंडरी स्कूल, मॉडल इंग्लिश हायर सेकेंडरी स्कूल, भोपाल राव पवार शासकीय पॉलीटेक्निक, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रुद्री, सेंट जेवियर्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल, नूतन हिन्दी हायर सेकेंडरी स्कूल और विद्या कुंज मेमोरियल स्कूल में परीक्षा केन्द्र शामिल हैं। इन केंद्रों में शांतिपूर्वक प्रारंभिक परीक्षा हुई।

 


अन्य पोस्ट