धमतरी
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
नगरी, 12 फरवरी। नगरी विकासखंड के ग्राम गढड़ोंगरी में आदिवासी युवा क्रीडा समिति के तत्वावधान में क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसका समापन जनपद पंचायत नगरी के अध्यक्ष दिनेश्वरी नेताम के मुख्य आतिथ्य, सरपंच कपिल नेताम की अध्यक्षता और जनपद उपाध्यक्ष हुमित लिमजा जी, अजजा मोर्चा जिला धमतरी जिलाध्यक्ष महेन्द्र नेताम, चेलेश्वरी साहू, प्रमोद कुंजाम एवं ग्राम प्रमुखों के विशेष आतिथ्य में संपन्न हुआ । अतिथियों का स्वागत आदिवासी लोक कलाकारों द्वारा पारम्परिक नृत्य गान से किया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि दिनेश्वरी नेताम ने ग्रामीणों को पुन्नी मड़ई मेला की बधाई देते हुए स्वयंभू गणपति को नमन करते हुए कहा कि अपनी परंपरा एवं संस्कृति को बचाए रखने का यह बेहतरीन आयोजन है । ऐसे आयोजन से आने वाली पीढ़ी को सीख मिलती है । फाइनल मुकाबले बेलरगांव और बरबांधा के मध्य खेला गया। बरबांधा को हराकर बेलरगांव ने ट्राफी पर कब्जा किया। दिनेश्वरी ने विजय टीम को बधाई देते हुए कहा कि सकारात्मक सोच और खेल भावना से कोई भी खेल जीती जा सकती है एवं पराजित टीम निराश ना हो नई ऊर्जा और संघर्ष से जीत आपके चरणों में होगी।
कार्यक्रम को महेन्द्र नेताम, हुमित लिमजा, प्रमोद कुंजाम एवं सरपंच कपिलदेव ने भी संबोधित किया।
उन्होंने जनपद से जुड़ी किसी भी काम के लिए निसंकोच जनपद में आकर मिलने व पंचायत से मिलने वाली वृद्धावस्था पेंशन विधवा पेंशन दिव्यांग पेंशन एवं दिव्यांग जनों को मिलने वाली उपकरण के लिए सीधे संपर्क करने की बात कही। सामूहिक प्रयास से हम असंभव को भी संभव कर सकते हैं। इस अवसर पर ग्राम के
हेमंत दास मानिकपुरी, रवि सूर्यवंशी, परदेशी मरकाम, राम स्वरूप मरकाम, साधूराम मरकाम, ईश्वरदास,मानिकपुरी ,कुंदन सिंह मरकाम, खिलेश मरकाम, देवा नेताम के साथ युवासंगठन के पदाधिकारी व ग्रामीण जन उपस्थित थे।


