धमतरी

आंगनबाड़ी कार्यकर्ता-सहायिकाओं को मानदेय कलेक्टर दर पर दें-नेताम
12-Feb-2023 7:29 PM
आंगनबाड़ी कार्यकर्ता-सहायिकाओं को मानदेय कलेक्टर दर पर दें-नेताम

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

नगरी, 12 फरवरी। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिका संघ नगरी ब्लाक द्वारा अपनी जायज मांगो को लेकर रावनभाठा नगरी में अनिश्चित कालीन हड़ताल में बैठे हैं। हड़ताल के 19 वें दिन इनकी जायज मांग का समर्थन देने जनपद पंचायत नगरी की अध्यक्ष दिनेश्वरी नेताम, उपाध्यक्ष हुमित लिमजा, भाजपा अजजा मोर्चा जिलाध्यक्ष महेन्द्र नेताम, सती मरकाम, गिरवर भंडारी समर्थन देने पहुंचे ।

उन्होंने कहा कि आज आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिकाओं को उनकी मेहनत का जायज मेहनताना नहीं मिल पा रहा है, जो कि एक दिन का 200 और 115 रूपये के लगभग की दर से मजदूरी कर रहे हैं जो सबसे कम दाम पर पूरी ईमानदारी से काम कर रहे हैं। छत्तीसगढ सरकार को तत्काल संज्ञान में लेकर कलेक्टर दर पर पारिश्रमिक देने की मांग को पूरा करना चाहिये। मालूम हो कि भूपेश बघेल ने चुनाव पूर्व अपने घोषणा पत्र में कलेक्टर दर पर पारिश्रमिक देने का वादा किया था।

वहीं सरपंच महेन्द्र नेताम ने कहा की सुबह से आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिकाओं अपने कार्य मे जुट जाते हैं चाहे ठंड हो या बारिश या गर्मी पूरी लगन व मेहनत के साथ कार्य करते हैं ऐसे में इनकी जायज मांग को पूरा करना होगा। इस दौरान आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सहायिका संघ नगरी की अध्यक्ष महेश्वरी साहू, सचिव सीता साहू, शबनम, कमला साहू, दमयंतीन साहू, अनिता यादव, यामिनी, कलावती, सरोजनी, समस्त पदाधिकारी और सदस्यगण उपस्थित रहे।


अन्य पोस्ट