धमतरी
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
नगरी, 12 फरवरी। अमाली,गोरेगांव, फरसियां, टेंगना व सामतरा के कुल 467 छात्र छात्राओं को एल्बेंडाजोल टेबलेट खिलाया गया 1 से 19 वर्ष के सभी बच्चों को वर्ष में दो बार एल्बेंडाजोल टेबलेट खिलाया जाता है माध्यमिक शाला अमाली में केपी साहू संकुल समन्वयक के उपस्थिति में छात्र छात्राओं को दवाई वितरण कर खिलाया गया सभी छात्र-छात्राओं द्वारा टेबलेट को चबाचबा कर खाया गया।
के0पी0साहू संकुल समन्वयक ने छात्र-छात्रा को शरीर की साफ-सफाई कपड़ों व हाथ की सफाई कृमि हमारे पेट में हो जाता है ,उसको नष्ट करने के लिए कुछ सफाई पर विशेष ध्यान दिया जाना चाहिए ,नंगे पैर खेलने से, बिना हाथ धोए खाना खाने से, खुले में शौच करने से ,साफ सफाई ना रखने से कृमि हमारे पेट में पनपते हैं। हर्ष लता साहू प्रधान पाठक माध्यमिक शाला अमाली ने कृमि मुक्ति के बचाव के बारे में कहां की बच्चों को भूख न लगना ,कमजोरी और बेचैनी पेट में दर्द होना, मितली ,उल्टी और दस्त आना ,वजन मे कमी आना लक्षण बताया गया । उक्त अवसर पर शिक्षक लक्ष्मी साहू ,शतरूपा नाग ,सीधेश्वर साहू व विद्यालय प्रबंधन समिति के कार्यकारिणी सदस्य उपस्थित थे।
उक्ताशय की जानकारी के 0पी0 साहू ने दी है।


