धमतरी
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
कुरुद, 12 फरवरी। ग्राम कोड़ापार शासकीय प्राथमिक एवं माध्यमिक विद्यालय में आयोजित वार्षिक उत्सव और स्नेह सम्मेलन में जिला पंचायत सभापति तारिणी चंद्राकर,सुमन संतोष साहू, मण्डी अध्यक्ष नीलम चंद्राकर ने अपने हाथों से छत्तीसगढ़ी ओलंपिक में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को सम्मानित किया।
इस मौके पर मुख्य अतिथि तारिणी चंद्राकर ने आत्मानंद स्कूल सहित शिक्षा के क्षेत्र में भूपेश सरकार द्वारा उठाए गए कदमों की तारीफ करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ के पारम्परिक खेलकूद को बढ़ावा देने के लिए कांग्रेस सरकार ने छत्तीसगढ़ी ओलंपिक कराया जिसमें भाग लेकर हर आयु वर्ग के लोगों ने अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया। इस मौके पर स्कूली बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया।
इसी तरह सेनानी ग्राम पंचायत मेघा में महिला समिति एवं समस्त ग्रामवासियों के सहयोग से आयोजित द्वि-दिवसीय मानस गान प्रतियोगिता में आतिथ्य के रूप में शामिल होकर श्रीमती चन्द्राकर एवं वरिष्ठ कांग्रेसी नेता प्रभात राव मेघावाले ने मानस श्रवण के आमंत्रण के लिए आयोजकों को धन्यवाद ज्ञापित किया। ग्राम पंचायत कुहकुहा में राज्यसभा सांसद निधि से सीसी रोड निर्माण कार्य का भूमिपूजन कर जिला पंचायत सभापति तारिणी ने ग्राम हरदी के मड़ाई मेला कार्यक्रम में शामिल होकर ग्रामवासियों को मंडाई की शुभकामनाएं दी।


